फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज की ओर से सांसद की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गुर्जर समाज की बैठक में वक्ताओं ने संसद में सांसद डॉ. संजीव बालियान द्वारा पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की आवाज उठाने की सराहना की गई। गांव अंतवाड़ा में भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बाबूराम गुर्जर के आवास पर बैठक हुई। जिसमें बाबूराम गुर्जर ने कहा कि मुजफ्फरनगर के एक पहले सांसद डॉ. संजीव बालियान ने संसद में पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की आवाज उठाई है। सांसद डॉ. संजीव बालियान ने संसद में जोरशोर से वकीलों और जनता की इस आवाज उठाया है। गुर्जर समाज सांसद की सराहना करते हैं। इसके लिए गुर्जर समाज सांसद का स्वागत करेगा। बैठक में अमित कसाना, नरेश, महाराज सिंह, सुमित, विकास, राजेंद्र, प्रमोद, जगमेर, देवेंद्र, संदीप, सुधीर, योगेंद्र आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें