फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालक की मौत, कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत, कोहराम मचा
विज्ञापन

जानसठ। गांव सादपुर में सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायल युवक को देखने के लिए ग्रामीण व बच्चे सड़क पर एकत्र हो गए। इसी दौरान कार ने बालक को टक्कर मार दी। अस्पताल में घायल बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बुधवार की शाम गांव सकौती निवासी पिंटू पुत्र समयदीन अपने साथी नावेद पुत्र शैदा के साथ बाइक द्वारा ककरौली के गांव खाईखेड़ा में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव सादपुर के पास सड़क पर रेस लगा रहे युवकों को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं दूसरी और गांव अखलाकपुरा निवासी सलीम पुत्र सगीर साइकिल सवार घायल हो गया। इसी दौरान जानसठ की ओर से एक कार खतौली की ओर जा रही थी। ब्रेक नहीं लगने के कारण गांव सादपुर निवासी छह वर्षीय उजेब पुत्र शाहिद को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल बालक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उजेब की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को गोली मारी, मेरठ रेफर
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर देर रात बदमाश ने बाइक सवार को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
खालापार टंकी निवासी 32 वर्षीय वसीम ऊर्फ सोनी पुत्र अकबर किसी काम से सूजड़ू गांव गया था। रात 10.30 बाइक से अपने घर लौट रहा था। कंपनी बाग के सामने मेरठ रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से पिस्टल से वसीम को गोली मार दी। घायल युवक खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बताया कि गोली युवक के रीढ़ की हड्डी में फंसी है। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें