फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। सोलानी नदी पर चल रहे सफाई कार्य का समापन होने पर शुक्रवार को भाजपा विधायक और डीएम और एसएसपी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने खादर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में प्रति वर्ष आने वाले बाढ़ के पानी से सोलानी नदी के उफान पर आ जाने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पानी भर जाता है। जिससे जंगलों में खड़ी फसलों सहित ग्रामीणों की करोड़ों रुपयों का नुकसान हो जाता है। जिससे बचाव की क्षेत्र के लोगों कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं मगर आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोग पंचायत कर चुनाव बहिष्कार करने तक की चेतावनी दे चुके हैं। विधायक प्रमोद उंटवाल और डीएम राजीव शर्मा के प्रयासों से सोलानी नदी पर करीब एक माह पूर्व सफाई कार्य आरंभ कराया गया था। जिसके पूरा हो जाने पर शुक्रवार को खादर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा ग्राम अलमावाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने सोलानी नदी के आसपास के क्षेत्र का पैदल दौरा कर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया कि सोलानी नदी के पास बांध बनाने हेतु प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया गया है जिसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने कई अन्य समस्याऐं भी विधायक के समक्ष रखीं। मौके पर इस दौरान एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, बीडीओ तुलसी राम प्रजापति, एडीओ योगेश त्यागी, जेई अशोक जैन, कानूनगो प्रवीण कुमार के अलावा मो. इकबाल, धर्मेंद्र राठी, हरिराम सक्सेना, विरेंद्र सिंह, राजू राठी, डॉ. ओपी गौतम, पीयूष राणा, मनोज चौहान, नरेश गुर्जर, राजेंद्र, केपी सिंह, ललित गुप्ता, पप्पन कांगड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें