श्रीमद्भागवत कथा का समापन
मीरापुर। पड़ाव चौक के भव्य पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन हो गया। गोवर्धन से आए कथा व्यास स्वामी करुणदास महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कथा समाप्त की। समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा आयोजक सुमन अग्रवाल व निकुंज अग्रवाल आदि ने कथाव्यास का अभिनंदन किय।ा