स्टांप विक्रेता के ऊपर पेड़ गिरा, घायल
जानसठ। कचहरी में अचानक सूखा हुआ पेड़ भरभरा टूटकर स्टांप विक्रेता के ऊपर जा गिरा, जिसके नीचे वह दब गया। चीखपुकार मचने पर कचहरी परिसर में अफरातफरी मच गई। अधिवक्ताओं ने पेड़ के नीचे से स्टांप विक्रेता को निकाल कर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।