फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों का चेयरमैन पर पक्षपात का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत के चार सभासदों ने चेयरमैन पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बे में नगर पंचायत द्वारा एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य शुरू कराया गया था। नगर पंचायत के वार्ड एक से ट्विंकल, वार्ड 3 से अश्वनी चौधरी, वार्ड 4 से प्रवीण तंवर व वार्ड 7 से नीतू गुप्ता ने नगर पंचायत चेयरमैन द्वारा भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाते हुए उनके वार्डो में लाइट नहीं लगवाई। जिसके कारण रमजान माह होने के कारण मुस्लिम बस्तियों में अंधेरा छाया हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष विरोधी सभासदों के वार्डों में लाइट नहीं लगवा रहे हैं। दूसरी ओर वार्ड नंबर 13 में एक धार्मिक स्थल के पास लगे खंभे पर लगाई गई लाइट को उतरवाकर वार्ड में एक नया विवाद पैदा कर दिया है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना का कहना है कि लाइट कम पड़ गई थी। एक सप्ताह में सभी वार्डों में लाइट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें