फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 को राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जन कल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष एवं जन आंदोलनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक मनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि 20 मई को जनपद में राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन होगा। सेमीनार में देश भर के नामचीन सामाजिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता में मनेश गुप्ता ने बताया कि देश में हिंसा, दलित उत्पीड़न, महान विचारकों की मूर्तियों का तोड़ा जाना, सोशल मीडिया पर महान पुरुषों का चरित्र हनन हो रहा है। देश के लिए यह सब अच्छा नहीं है। संसद और सर्वोच्च न्यायालय जैसी संस्थाओं का अवमूल्यन करने की चेष्टाएं और प्रजातांत्रिक मूल्यों की उपेक्षा अच्छा नहीं है। इन्हीं तमाम विषयों पर सेमीनार रखी गई है। सेमीनार का नाम संविधान बचाओ देश बचाओ रखा गया है। सेमीनार में गांधी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, स्वागी अग्निवेश, संदीप पांडे, पूर्व सांसद डॉ नील लोहित दास नाडार, एनडीटीवी के रविश, कामायनी स्वामी आदि शामिल हो रहे हैं। वार्ता में मास्टर विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें