फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खंभे से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचेंडा बाईपास हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बच गया। हरिद्वार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर कर नीचे खेत में घुस गई। कार बिजली के खंभे से टकराई। तारों से निकली चिंगारी से ईंख के खेत में आग गई। कार सवार बाल-बाल बचे। सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घायल युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर मवाना निवासी कंवरपाल ने सूचना दी। बताया कि उसका बेटा अंतिम अपने साथी गजेंद्र सिंह के साथ गत माह रिश्तेदारी में जा रहा था। पीनना बाईपास पर बाइक खाई में गिरने से बेटा अंतिम घायल हो गया था, जिसकी बाद में दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।

युवती से छेड़छाड़, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मौहल्ला रामपुरी में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा कर रहे कुलदीप और मुकेश को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जान से मारने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। खालापार निवासी मौहम्मद वसी ने नई मंडी कोतवाली पर इलियास, पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि बीबीपुरी के पास आरोपियों ने उसके पिता शमी को कार से टक्कर कार मार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

बैंक का सायरन बनने पर दौड़ी पुलिस
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कूकडा मंडी में स्थित पीएनबी का सायरन रविवार देर रात को अचानक तकनीकि कमी के कारण बज गया। जिसकी जानकारी होने पर नई मंडी पुलिस दौड कर मौके पर पहुंची। हकीकत जानने पर राहत की सांस ली।

युवकों का हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात को पुराने भोपा बस स्टैंड के पास कुछ युवकों ने हंगामा किया। युवकों ने वहां पर वाहनों को नहीं जाने दिया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़ा दिया। बताया गया है कि एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें