फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के चयन को ट्रायल्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर तैराकी बालक-बालिका प्रतियोगिता के चयन के लिए ट्रायल्स शुरू हो गया है।
विज्ञापन

खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी में 19 से 21 मई तक किया जा रहा है। वहीं बरेली में 26 से 28 मई तक जूनियर तैराकी बालक-बालिका प्रतियोगिता कराई जाएगी। उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन से पूर्व जिला/मंडल स्तरीय चयन के लिए ट्रायल्स किया जा रहा है। रविवार सुबह 11.30 बजे से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम तरणताल में जिला स्तरीय चयन के लिए ट्रायल्स कराया गया। मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल्स सात मई को सुबह दस बजे ज्ञान क्लश स्कूल सहारनपुर में कराया जाएगा। चयन ट्रायल्स में जन्म प्रमाण के लिए आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सब जूनियर के लिए बालक बालिका की आयु ग्रुप तीन हेतु 2006 से 2007 और ग्रुप चार के लिए 2008 से 2009 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जूनियर हेतु आयु ग्रुप एक के लिए 2001 से 2003 और ग्रुप दो के लिए 2004 से 2005 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें