फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव चौक पर एएमयू कुलपति का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना और एएमयू कुलपति के पुतले फूंके। वहीं एएमयू की मान्यता रद्द कर बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा ने कहा कि अलीगढ़ में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने और एएमयू प्रशासन द्वारा मौन स्वीकृति प्रदान करना राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। देश का बंटवारा कराने वाले का फोटो लगाने वाले लोगों को इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है। एएमयू के छात्र देश द्रोह का कार्य कर रहे है। जो देश विरोधी कार्य करते है उनकी सजा फांसी है। प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी और सचिव हिमांशु शर्मा ने कहा कि भारत में पाकिस्तानियों की फोटो नहीं लगनी चाहिए। इस दौरान साक्षी वर्मा, दीपक शर्मा, मनीष शर्मा, प्रवीण गर्ग, अश्वनी बालियान, सुरेंद्र मित्तल, शिवानी शर्मा, पंकज भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा, पंकज गुप्ता, विनय बिंदल, सोना सिंह, राजेंद्र सिंह, शालू सैनी, रानी चौधरी, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें