फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

भोपा। भाकियू कार्यकर्ता के प्लाट की दीवार गिराए जाने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस व लेखपाल पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का भी आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि गांव सीकरी निवासी राजेंद्र जो भाकियू कार्यकर्ता है। राजेंद्र का गांव में ही एक प्लाट है, जिसकी गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दीवार गिरा दी गई थी। पुलिस व तहसील कर्मचारियों द्वारा राजेंद्र को बेवजह परेशान किया जा रहा है, जिसका भाकियू विरोध करेगी। राजेंद्र के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा कायम कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए थाना दिवस में शिकायत की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं को आश्वासन देते हुए मामले की जांच करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें