फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी में करंट से बच्चा झुलसा
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव घनश्यामपुरा में दस वर्षीय बच्चा हाईटेंशन करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को मेरठ रेफर किया गया है।
रतनपुरी के गांव घनश्यामपुरा निवासी राजपाल कश्यप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव समौली निवासी प्रमोद पुत्र इसम सिंह के खेत में गेहूं कटाई के लिए गया हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर को जब राजपाल और उसकी पत्नी गेहूं कटाई में व्यस्त थे, तभी उनका दस वर्षीय बेटा राहुल पास ही खड़े पॉपुलर के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से राहुल झुलस गया। परिजन बच्चे को पहले खतौली अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें