खतौली। मेपल्स अकादमी में 29 अप्रैल को कौशल विकास प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आयु वर्ग के हिसाब से बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में किसी ॥भी स्कूल के बच्चे भाग ले सकते हैं। बच्चों का नि:शुल्क पंजीकरण किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि कौशल विकास प्रदर्शन के आयोजन में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, 7 से 9 वर्ष के बच्चों में मिट्टी की ढलाई/सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 10 से 12 वर्ष के बच्चों के बीच रंगोली निर्माण प्रतियोगिता, 13 से 15 वर्ष के बच्चों के बीच विज्ञान मॉडल को प्रस्तुत कर विवरण देना के अलावा मोबाइल फोन-एक वरदान या अभिशाप, जंक फूड-इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा जातिगत आरक्षण पर विचार प्रस्तुत कर विवरण देना होगा। इन प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान शिपाली कौशिक, दिनेश कुमार एवं सरोज महेला उपस्थित रहे।