फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरातियों से बस पलटी, दो दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घरातियों से भरी बस पलटी, 24 घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड ओवरब्रिज पर घरातियों से भरी बस पलटने से करीब 24 घराती घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे से अफरातफरी मच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णापुरी निवासी युवती की शनिवार रात शादी थी। विवाह समारोह नई मंडी क्षेत्र में भोपा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में हुआ। रविवार अलसुबह शादी समारोह संपन्न होने के बाद मेहमानों को एक मिनी बस से कृष्णापुरी पहुंचाया जा रहा था। मेहमानों से भरी मिनी बस भोपा रोड ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का आलम हो गया। हादसे में महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए। घायलों ने ही डायल 100 पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। घायल हेमलता, मुकेश, बब्बन, सूरज, भूषण, काला, चंद्रप्रकाश, बलवीर सिंह, राजपाल, छोटू, सुमन, शिवकुमार, कुंती, माया, कृष्णा, किट्टी, देवेंद्र, साक्षी, सुभम, पायल, पिंकी, कैलाश आदि को भर्ती कराया गया। बाद में उनके परिजन घायलों को निजी अस्पतालों में ले गए। पुलिस ने बताया कि अधिकांश घायल रिश्तेदार थे, जो गाजियाबाद, बुलंदशहर और मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें