फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी और खालसा सृजना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी और खालसा सृजना दिवस मनाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु सिंह सथा ने बैसाखी और खालसा सृजना दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य में कीर्तन समागम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे।
गांधी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में बैसाखी और खालसा सृजना दिवस मनाया गया। जत्था तरसेम सिंह द्वारा शब्द कीर्तन कर संगतों को निहाल किया गया। ज्ञानी हरजीत सिंह ने संगत को बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने बैसाखी पर्व के दिन ही खालसा पंथ को सजाया। कार्यक्रम में प्रधान सुखदर्शन सिंह बेदी, विरेंद्र सिंह शेखो, ज्ञानी जोगा सिंह, हरजीत सिंह, वजीर सिंह ग्रोवर, हरजीत सिंह गुराया, इकबाल सिंह, जितेंद्र पाल, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह रवि, तरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, जसप्रीत सिंह हनी, सुरप्रीति सिंह, कुलदीप सिंह, सुंदर सिंह, रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड ने प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी को दिए ज्ञापन में कहा कि बचन सिंह कालोनी से बह रहे नाले में फैक्ट्रियों का गंदा पानी बह रहा है। इससे अमित विहार, कमल नगर, गांधीनगर के लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। लोगों को गंदगी से निजात दिलाई जाए। सचिन पाल, रविंद्र पाल, मोनू पाल, नरेंद्र पाल, प्रदीप पाल, दिनेश, सुमित, प्रदीप धीमान, विपिन धीमान, राजसिंह, अमित, हरेंद्र पाल, विपिन बालियान, सोनू पाल, रामकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें