बुढ़ाना। गन्ने के कम इंडेंट की समस्या से परेशान क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों ने गन्ने की कम पर्ची मिलने की समस्या से विधायक को अवगत करवाया। पर्ची बांटने वाले बाबू पर अनियमितता के आरोप लगाए। मौके पर समिति के सचिव के न मिलने पर किसान नाराज हुए। विधायक उमेेश मलिक ने किसानों की समस्या से समिति के सचिव से वार्ता की। उन्होंने किसानों की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक उमेश मलिक ने बताया कि अनियमितता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।