फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनायी जाएगी मां बगलामुखी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। धर्मनगरी शुक्रताल स्थित पांडव कालीन पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है। पीतांबरा धाम के संस्थापक ज्योतिषविद् डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र ने बताया कि 16 अप्रैल को कलश स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ होगा। रात में रामलीला महोत्सव का मंचन होगा। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह हवन यज्ञ का आयोजन होगा। बांदा चित्रकूट के भागवत प्रवक्ता यनेंद्र पाठक महाराज भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे 81 फुट ऊंची मां बगलामुखी की प्रतिमा के चरणाभिषेक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों शोर के साथ चल रही है। मंदिर को आकर्षक रूप में सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें