सेवानिवृत्त अध्यापकों को विदाई दी
पुरकाजी। तुगलकपुर न्याय पंचायत में तीन अध्यापकों के सेवानिवृत्त होने पर गांव खाईखेड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हुए अध्यापक ब्रजभूषण शर्मा, महावीर सिंह व संतरपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए आगे भी उनसे सहयोग की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान मोनिका त्यागी, प्रधानाध्यापक ब्रहम सिंह, राजबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अक्षय त्यागी, मेराज, खलिद रिजवी, वंदना शर्मा, चंद्रबोस, विशाल गौतम, हरिकृष्ण शर्मा, बिजेंद्र कुमार, निर्वेश कुमार, रवि कोठार, मुकेश शर्मा, मनोज कुमार, मनीष कुमार, दिनेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।