चरथावल। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू होने पर क्षेत्र के दोनों डिग्री कॉलेजों में पहले दिन 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में पहली पाली में 136 छात्राओं ने फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा दी। जिसमें तीन अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में प्राइवेट परीक्षा में चार लोग गैरहाजिर रहे। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. केपी सिंह केंद्र पर दोनों पालियों में मौजूद रहे। वहीं, कस्बे में महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में पहली पाली में पांच और दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी ने परीक्षा नहीं दी। केंद्र व्यवस्थापक डॉ मुकेश त्यागी प्रोफेसर डीएवी कॉलेज मौजूद रहे।