फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र- छात्राओं ने सुंदर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभाओं को दर्शाया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ ए कीर्तिवर्धन, महेशपाल, कुलदीप सिवाच, प्रवेंद्र दहिया, चंद्रवीर, पंकज कुमार और प्रबंधक संदीप कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कक्षा 11 के छात्रों ने वेव मशीन, ज्वालामुखी एवं ओवर फ्लो से पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाटर लेवल अलार्म बनाया। कक्षा 11 की छात्राओं ने सोलर सिस्टम, बबल मशीन, हार्ट, क्लीन इंडिया पर आधारित मॉडल बनाए। कक्षा नौ के बच्चों ने वाटर फिल्टर प्लांट, ग्रीन सिटी, विंड मिल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सेवेज ट्रीटमेंट, वेव मोशन पर मॉडल प्रदर्शित किए। कक्षा आठ के बच्चों ने सोलर कार, वाटर साइकिल, इलैक्ट्रिक बोट, लैंड ब्रिज पर मॉडल बनाए। अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने आभार जताया। रिया, अनुज कुमार, अंकित शर्मा के निर्देशन में प्रदर्शनी लगी। संचालन मोहनपाल और अनिल शास्त्री ने किया। कपिल, सारिका राठी ,रीता, जितेंद्र, मनोज, राजीव आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें