फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा को लेकर अफसरों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा को लेकर अफसरों ने किया मंथन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेलवे लाइन पर उत्कल हादसे के बाद रेलवे अधिकारी सतर्क हैं। लगातार ट्रैक, ट्रेन और स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को दिल्ली डिजीवन के अफसरों ने स्टेशन अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मंथन किया। ट्रेनों के सुरक्षित सफर, संचालन के लिए दिशा-निर्देश देकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से रेलवे के सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आरके गुप्ता, यातायात निरीक्षक डीपी सिंह, सुरक्षा काउंसलर वाईके सिंह आदि अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुबह करीब नौ बजे अधिकारियों का दल पहुंच गया। निरीक्षण और व्यवस्थाओं को देखने के बाद अधिकारियों ने स्टेशन पर एसएस विपिन त्यागी के कार्यालय में बैठक कर रेलवे सुरक्षा, ट्रेन आदि को लेकर मंथन किया। स्टेशन अधीक्षक सहित इंजीनियर, टीटीआई अन्य सेक्शनों के अधिकारी, कर्मचारियों को बुलाकर रेलवे के सुरक्षित संचालन पर वार्ता कर जानकारी दी। अधिकारियों ने उत्कल हादसे का जिक्र कहा कि रेलवे का सुरक्षित संचालन में बेहद सावधानी बरती जानी चाहिए। अधिकारियों ने समय-समय पर पटरियों की चेकिंग, ट्रेनों के भीतर व स्टेशन पर रेलवे के माल की हानि सहित यात्रियों की सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। इसी दौरान अधिकारियों ने स्टेशन की समस्याओं की जानकारी ली। वहीं कर्मचारियों से भी उनकी समस्याएं जानी गई। बैठक में स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, आरपीएफ एसओ सोनी शर्मा, टीटीई गोपाल चौधरी आदि कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें