फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के आर्य कन्या इंटर कालेज में बालिकाओं के लिए नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जागरूकता संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 100, महिला सम्मान प्रकोष्ठ व शक्ति परी के विषय के बारे में बताया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं मैरीकाम, अरुंधती राय, लता मंगेशकर, मंजिल सैनी, सुमित्रा महाजन, सानिया मिर्जा आदि के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला अधिकारियों, अध्यापिकाओं व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया गया। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता के संदेश के साथ रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए। मुख्य अतिथि सीओ हरिराम यादव, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा, डॉ. राजीव कुमार संरक्षक रेडक्रास सोसाइटी रहे। इस दौरान प्रधानाचार्या अरुणा त्यागी, रचना, शिवराज सिंह, अब्दुल रहीम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें