मुजफ्फरनगर। राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन संघर्षपूर्ण मुकाबले हुए। मंडलों की टीमों के दस मैच हुए।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन आजमगढ और बस्ती मंडल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। आजमगढ़ की टीम 19-16 से जीती। दूसरे मैच में लखनऊ ने आगरा को 14-12 से हराया। तीसरे मैच में मिर्जापुर ने मेरठ को 14-12 से पराजित किया। इसी प्रकार वाराणसी ने झांसी को 17-09 से, कानपुर ने मुरादाबाद को 26-15 से, मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 21-15 से, लखनऊ ने सहारनपुर को 19-10 से, मेरठ ने बरेली को 21-09 से, गोरखपुर ने फैजाबाद को 16-14 से हराया। अमेठी और इलाहाबाद 14-14 पर बराबरी पर रहे। मैच में कुशपाल सिंह अतिथि रहे। निर्णायक मंडल में संजय श्रीवास्तव, नफीस अहमद, प्रेमप्रकाश सिंह, सचिन शुक्ला, मुशर्रफ खान, विमलेश ध्रुव शामिल रहे। आयोजन में जिला क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, रणजीत चंद केसरी, मनीष शर्मा, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, तिलकराम, राम कुमार, जितेंद्र सिंह का सहयोग रहा।