मंसूरपुर। मंसूरपुर गन्ना समिति के नवनिर्वाचित सभापति अरुण बालियान ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है। किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को समिति के सभापति पद के चुनाव में अरुण बालियान निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनोज जड़ौदा को उपसभापति चुना गया था। विपक्ष बेहद कमजोर स्थिति में था और वह अपना पर्चा भी दाखिल नहीं कर सका। बालियान को 12 संचालकों में से नौ संचालकों का समर्थन प्राप्त था। बालियान तीसरी बार सभापति बने हैं। बालियान ने शुरू से ही बहुमत में संचालकों को अपने पक्ष में लामबंद कर रखा था। नवनिर्वाचित सभापति क्षेत्र के किसानों से मिले। मौके पर भाकियू नेता चंद्रपाल फौजी, कल्लू प्रधान, बिजेंद्र, रविंद्र, मनोज, धर्म सिंह, अंकित कुमार बालियान, संजीव राठी आदि थे।