चेयरमैन व सभासद सम्मानित
जानसठ। सम्मान समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना व सभासदों को समाजसेवी अब्दुल कादिर ने सम्मानित किया। अब्दुल कादिर राव ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लेकर हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। जिस तरह प्रदेश व केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान की अलख जगाए हुए हैं, उसी तरह नगर पंचायत बोर्ड को नगर को स्वच्छ बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जाने चाहिए। चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जो प्यार नगर की जनता ने उन्हें दिया है, वे जीवन भर उसके ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर सभासद सुनील कुमार कश्यप उर्फ गुडडू, शुभम, आंचल आदि मौजूद रहे।