मीरापुर में 20 संचालक निर्विरोध चुने गए
मीरापुर। क्षेत्र की चार सहकारी समितियों के चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन 20 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 16 पदों पर 29 जनवरी को मतदान होगा।
मीरापुर दक्षिणी साधन सहकारी समिति मुझेड़ा सादात के सभी नौ संचालक नाम वापसी के बाद निर्विरोध घोषित किए गए। समिति के एमडी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि निर्विरोध घोषित संचालक मंडल में कल्लू, मोहम्मद यामीन, ताहिर, अली जाफर, संगीता रानी, प्रदीप कुमार, रवि चौहान और कमलेश देवी शामिल हैं। किसान सेवा सहकारी समिति सिकरेडा के एमडी सोमपाल राठी के अनुसार सुधीर शर्मा, आलोक कुमार, सुधा रानी निर्विरोध चुने गए। इस समिति के संचालक मंडल के छह पदों पर मतदान होगा। किसान सेवा सहकारी समिति कासमपुर खोला में कविता रानी, सुंदरपाल, सोहनवीर, ओमकारीख्, धनवती निर्विरोध चुने गए। इस समिति के चार पदों पर चुनाव होगा। किसान सेवा सहकारी समिति भुम्मा में संदीप कुमार, दिमाग सिंह और राजपाल सिंह निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष छह पदों पर 20 प्रत्याशी 29 जनवरी को मतदान होगा।
तीन गायों को जहर देकर मारा
मीरापुर। गांव कुतुबपुर निवासी जाहिद पुत्र मोसिद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने उसकी तीन गायों को जहर देकर मार डाला। पीड़ित किसान ने गायों के पोस्टमार्टम के बाद उन्हें दफना दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भुगतान जारी किया
मीरापुर। टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने बताया कि 10 जनवरी से 16 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का संपूर्ण भुगतान 15-87 करोड़ रुपये का संबंधित गन्ना समितियों को भेज दिया है।