फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने दिलाई जानलेवा सर्दी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा ठंड के कारण तीन की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को शीतलहर का कहर तो लगातार जारी रहा, लेकिन दिन में निकली धूप ने लोगों को जरूर राहत दिलाई। लोगों ने सूरज की तपिश का आनंद लिया। सुबह के समय जल्द कोहरा छंटने से दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि सुबह-शाम और रात्रि की ठंड अभी भी जारी है। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर भोपा में एक ही रात में तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। इनके परिजनों ने तीनों की ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई है। लगातार दस दिन से दिन में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बृहस्पतिवार को लोगों को किसी हद तक राहत मिली। सुबह कोहरे के नौ बजे तक छंट जाने से सूरज की धूप लोगों को सीधे मिली। दोपहर तक तापमान 22.6 तक पहुंच गया। लोगों ने अपने घरों की छतों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर धूप का भरपूर आनंद लिया। शीतलहर के चलते हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से दिन के समय में लोगों को राहत मिलती दिखाई दी। बच्चों को स्कूल जाते समय भी ज्यादा परेशानी महसूस नहीं हुई। बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल गए। जिले में दो दिन से स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। दिन में लोगों को ठंड से राहत जरुर मिली है, लेकिन रात्रि में कंपकंपा देने वाली ठंड बरकरार है। सुबह और शाम में भी ठंड का आलम जस का तस है। जिला प्रशासन ने लोगों को ठंड से बचाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर शेल्टर होम में रात्रि विश्राम की व्यवस्था की है। ऐसे लोग जिनके पास रात्रि गुजारने का आसरा नहीं है, उनके लिए यहां कंबल आदि की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव से लोगों ने रात्रि में ठंड से बचने की भरसक कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें