फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग
खतौली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर और मोहल्ला शिवपुरी के सामने फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि रेल हादसे रोकने के लिए दोनों जगह फुट ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की है। बैठक में अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, महामंत्री नासिर सिद्दीकी, जगदीश मटरोजा, अशोक शर्मा, मोहनलाल, इंद्रपाल गोयल, विक्रांत गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुभाष सर्राफ, मनोज सर्राफ, रजनीश जैन, सोनू, विपिन हलवाई, पवन अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।