सिखेड़ा। गांव भिक्की निवासी 45 वर्षीय गुरु दत्त पुत्र मामचंद बृहस्पतिवार की शाम अपने मकान की दूसरी मंजिल पर कुछ सामान लेने के लिए चढ़ा था। इसी दौरान छत से नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।