फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेन चैम्बर में छात्रों ने टेनिस में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने टेनिस में हाथ आजमाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में चल रहे विभोर संगल अंतरविद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दिन छात्रों के बीच कड़े मुकाबले हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के 300 छात्र-छात्राएं टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जनपद के स्कूलों के अलावा मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, आगरा, शामली आदि स्थानों के लगभग 300 स्कूली बालक-बालिकाएं अलग-अलग आयु वर्ग के भाग ले रहे हैं। अंडर-11 बालिका वर्ग में हेमू आगरा ने आकांक्षा जीसीपीएस को हराया। यशिका तोमर मेरठ ने नमिरा शारदेन को हराया। आकांक्षा ने वरुणी को, हेमू आगरा ने रिद्धिमा को, यशिका तोमर मेरठ ने श्रिया को, हेमू आगरा ने अविका पाल को, श्रिया ने अंशिका को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 बालक वर्ग में रोहित ने आशुतोष को, प्रबुद्ध ने देवांश को, कार्तिकेय मेरठ ने अंकुर को, उत्कर्ष आगरा ने शुभांकर शारदेन को, अथर्व ने वासु को, आकाश आगरा ने प्रद्युमन को, हर्ष आगरा ने आदित्य को, अभिषेक आगरा ने पारस को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में अंतरा सहारनपुर ने ईशिका और तानिया को, नमिरा शारदेन ने यशिका मेरठ को, हेमू आगरा ने अनुष्का को, अंतरा ने गौरी को, माही ने गौरी को, प्रिया ने अवनी को, इशिका ने आराध्या को, हर्षिता ने खुशी को, प्रेरणा ने विधु त्यागी को हराया। अंडर-17 बालक वर्ग में आकाश वर्मा आगरा ने वैभव सहारनपुर को, वर्णित ने सर्वज्ञ को, जतिन ने अंश को, लविश ने अंकुर को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रिया सहारनपुर ने तनु शामली को हराया। आंचल ने प्रेरणा को, जाहन्वी ने विधु त्यागी को, नताशा ने ईशा तनवर को, अंजलि सहारनपुर ने दीक्षा को, वर्तिका आगरा ने सिमरन शामली को, सृष्टि ने वसुन्धरा को, आलिया बिजनौर ने अवनी को, दीक्षा ने अनुष्का को, प्रिया ने तनु को, आंचल ने प्रेरणा को, जाह्नवी ने विधु को हराया। टूर्नामेंट के आयोजन में कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, मानक चन्द गुप्ता, सौरभ पौदार, एसके भीम, शीलू कुमार, अभिलाष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें