मुजफ्फरनगर। नीमा के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति के विविध रंग प्रस्तुत किए गए। कविता, गीत और गजल की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। टाउन हाल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित नीमा के वार्षिकोत्सव समारोह में चिकित्सकों ने परिवार के संग खुशियां मनाई। नीमा अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, डॉ. शैफुलहक, डॉ. ब्रिजेश आत्रेय, डॉ. शमीम, डॉ. नावेद, डॉ फैसल, डॉ मुश्ताक, डॉ. नाजिश फारुकी ने गीत, गजल सुनाई। डॉ. अश्वनी अग्रवाल, डॉ. प्रशांत पुंडीर, डॉ. फरीद, डॉ. पराग गर्ग, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. वेदभूषण, डॉ. शमीम आजम, डॉ. कपिल भारद्वाज, डॉ अहमद अली आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सुभाष चौहान ने किया।
पालिकाध्यक्ष का अभिनंदन आज
मुजफ्फरनगर। वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान द्वारा प्रेमपुरी में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं सभासद विपुल भटनागर शनिवार की शाम चार बजे अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी पवन कुमार गोयल ने दी है।
मोदी सरकार का फैसला सही: मुफ्ति
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत सरकार ने येरुशलम को इजराइल की राजधानी बनाने के विरोध में मतदान कर सराहनीय कार्य किया है। भारत इंसाफ पसंद मुल्क है और हमेशा फिलिस्तीनियों की आवाज मजबूत की है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य अली ने पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस फैसले पर बधाई दी है।