फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को मिलेगा लॉयल्टी-बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। संविदा कर्मचारियों को लॉयल्टी और बोनस दिया जाएगा। इस मुद्दे को गठित की गई समिति की संस्तुति पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगाई है। इस बदलाव से जिले में भी 450 से अधिक संविदा कर्मचारियों को लाभ पहुुंचेगा। हालांकि योजना में लाभ लेने के लिए कर्मचारियों के लिए शर्त रखी गई है। उसे पूरा करने वाले को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों की लंबे समय से वेतन वृद्धि के साथ अनेक मांगे चली आ रही थी। प्रदेश सरकार ने समस्या के निस्तारण के समिति का गठन कर मसौदा बनाने के लिए कहा था। इस पर समिति ने संविदा कर्मचारियों के लिए योजना तैयार कर प्रस्तुत की है, जिस पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगाई है। समिति ने विभाग में संविदा पर तीन वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारी को 10 और पांच वर्ष पूर्ण करने पर 15 प्रतिशत लॉयल्टी, बोनस देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा भी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने का प्रपोजल तैयार हुआ है। नए बदलाव की जद में जिले में स्वास्थ्य विभाग में तैनात करीब 450 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि संविदा कर्मचारियों के बेहतर व्यवस्था के लिए शासन स्तर पर तैयारियां चल रही है। इसके लिए शासन ने जो जानकारी मांगी थी, वह दी गई है। आगे भी गाइडलाइन के तहत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें