फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक रहे आईटीएफ टेनिस के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोमांचक रहे आईटीएफ टेनिस के मुकाबले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्विस क्लब में चल रहे सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल सीनियर टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। देश के कई जाने-माने खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन के प्रेसीडेंट प्रदीप वालिया, सचिव बिजेंद्र चौहान, ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के बेटे आदित्य खन्ना और आशीष खन्ना भी खेले। ग्रेड-3 के इस टूर्नामेंट में विजय वर्मा ने सोलन से आए टीकम सिंह को हराया। फरीदाबाद के बाल किशन ने देहरादून के राजीव नेगी को पराजित किया। मैसूर के नागराज ने अमृतसर के वरुण भाटिया को मुकाबले में हराया। जिले के आशु अरोरा ने डीआईजी सुरेंद्र मोहन शर्मा को हरा जीत का परचम लहराया। मुंबई के विनोद सेठ और गुरु दर्शन रमन्ना ने अमित संगल की जोड़ी को पराजित किया। 55 वर्ग में आईटीएफ इंडिया की नंबर वन जोड़ी पवन जैन एवं डॉ पीके गुप्ता ने यमुना नगर के डॉ शिवेंद्र को परास्त किया। मेरठ के कर्नल मन्नी मोहन नेहरू ने रोहिणी क्लब दिल्ली के हर्ष शर्मा को हराया। देहरादून के मनोज गुप्ता की जोड़ी ने नोएडा के खिलाड़ियों को वाक ओवर दिया। संयोजन अवनीश रस्तोगी, रैफरी सुरजीत बंदोपध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें