मुजफ्फरनगर। कोयंबटूर में इंटरनेशनल अबेकस प्रतियोगिता में शहर की सिप एकेडमी का शानदार प्रदर्शन रहा। नई मंडी सेंटर के दस बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में भारत के अतिरिक्त श्रीलंका, मलेशिया, तंजानिया, यूएई के लगभग चार हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। जनपद से टीम में भाग लेने वाली कुंज गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वासु गोयल, मैथिली अग्रवाल, नव्या शर्मा, पार्थ मूंदड़ा ने अपने-अपने वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के आदित्य सिंघल, अनंत सिंघल, मनी सिंघल, संचय गोयल, नव शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक रीना अग्रवाल ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।