फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भैरव के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा भैरव के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कल्लरपुर-कछौली के सिद्धपीठ भैरव मंदिर में श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के बालाजी धाम से प्रारंभ हुई, जिसमें अनेक सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा से मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

नई मंडी के बालाजी धाम से शोभायात्रा प्रारंभ होकर गांव कछौली में मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों और सुंदर झांकियां ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। रथ पर सवार बाबा भैरव को अलौकिक ढंग से सजाया कर श्रृंगार किया गया। शोभायात्रा भोपा रोड, टाउन हाल रोड, शिवचौक, रुड़की रोड, शाहबुद्दीनपुर, मिमलाना से होती हुई कल्लरपुर-कछौली में बाबा भैरव के मंदिर पर संपन्न हुई। अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कल्लरपुर के मंदिर में गुरु ठाकुर नकली सिंह ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाले कभी अपने मार्ग से नहीं भटकते हैं। प्रभु भक्ति ही सफलता का मार्ग दिखाती है। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी भीमसेन कंसल, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, प्रेमपाल संधावली, कमल किशोर राणा, जगदीश पांचाल, संजय मित्तल, इंद्रसेन बिंदल, मुकेश धीमान, अभिषेक वालिया, राकेश बंसल, पवन पांचाल, योगेश धीमान, अमित पुंडीर, पवन सैनी, भूमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें