फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म ज्ञान प्रतियोगिता में लावेश ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला मिश्रान की प्राचीन रामलीला में धर्म ज्ञान प्रतियोगिता के आयोजन में लावेश ने बाजी मारी। रामलीला कमेटी ने बच्चों में धर्म ज्ञान धार्मिक ग्रंथों के जागरुक करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 117 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें लवेश प्रथम, राधा रानी द्वितीय, किटटू तृतीय, प्रिंस सैनी चतुर्थ स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतियोगिताओं में बच्चों में धर्म व अपने ग्रंथों के प्रति जानकारी बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। कार्यक्रम में अमित शर्मा, निशांत काम्बोज, विजय शंकर, संजय कांबोज, उमाशंकर, गौरव संगल, कमल पंवार, वेद प्रकाश सैनी, जसवंत काम्बोज, शालू वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें