फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी में दशहरा और नवरात्रि पर्व मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में नवरात्र और दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

काव्य नाटिका के मंचन के माध्यम से बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों को अपने अभिनय द्वारा जीवंत किया। श्रीराम बने राघव, लक्ष्मण के रूप में सोहम, सीता बनी शिरीन और रावण के रूप में मनन ने सभी दर्शकों का मनमोह लिया। केजी की छात्रा मान्या ने दशहरे का संदेश देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर छुपी रावण रूपी बुराइयों का विनाश करने का भी प्रण लेना चाहिए। शिक्षिका भूटानी एवं आशा शर्मा का कार्यक्रम में मुख्य योगदान रहा। इंचार्ज रेनू गोयल ने कहा कि दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें