फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने को मेरठ से स्टेशन पहुंची नई पटरी 16-50-32

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से स्टेशन पहुंची नई पटरी
विज्ञापन

खतौली(मुजफ्फरनगर)। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद आनन फानन में बनाया गया नया रेलवे ट्रैक अभी तक पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो सका है। इस ट्रैक से सभी ट्रेनों को धीमी गति से ही निकाला जा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मेरठ प्लांट से एक किलोमीटर के ट्रैक के लिए पटरी मालगाड़ी से भेजी गई हैं।
जगत कॉलोनी के सामने 19 अगस्त को उत्कल एक्सप्रेस हादसा हुआ था। इस ट्रेन हादसे में 26 यात्रियों की मौत हुई और 100 यात्री घायल हुए थे। हादसे के अगले दिन रात के 12 बजे तक नया ट्रैक बनाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। रेलवे के इंजीनियर उसी दिन से नए ट्रैक को ठीक करने में जुटे हुए हैं। नए ट्रैक से कॉशन देकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेनों को निकाला जा रहा है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन दुर्घटनास्थल के ट्रैक को बदलने के लिए मेरठ कैंट स्थित बट वेल्डिंग प्लांट से एक किलोमीटर के ट्रैक के लिए पटरी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मालगाड़ी पटरियां लेकर स्टेशन पहुंची। इन पटरी को स्टेशन से लेकर बुआड़ा फाटक तक बिछाया जाएगा। रेलवे कर्मचारियों के मुताबिक पटरी बिछाने का कार्य एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। इन पटरी के बिछाने पर ही ट्रेनों की रफ्तार को बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें