शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि का गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन और सांस्कृतिक सप्ताह का समापन हुआ। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदेमातरम् गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रीजन सेक्रेटरी अनुराग दुबलिश, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश गोयल, प्रांतीय सचिव नीता दुबलिश, नवीन सिंघल, माला चंद्रा के अलावा मृदुला गोयल, उषा राज गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। संचालन संयोजक मनोज सेठी तथा मानसी वर्मा ने किया। अध्यक्ष अजय गुप्ता, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा तथा महिला संयोजिका स्वीटी बंसल ने सभी अतिथियों को स्वागत किया । अमित मोहन तायल ने देशभक्ति के गीत सुनाए। सांस्कृतिक सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में शत प्रतिशत उपस्थिति वाले सदस्यों को सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद संगल, वी के सिंघल, सुधीर गर्ग, शरत चंद्र ने सम्मानित किया। गुरु वंदन में प्रधानाचार्य आजादवीर सिंह, संजीव राजपूत, नेहा अरोरा, ऋतू मित्तल के अलावा शाखा की अध्यापिकाओं चेतना सेठी, अनुपमा कर्णवाल, रुचिरा कुच्छल, प्रतीक्षा माहेश्वरी, पूनम वर्मा, मानसी वर्मा, विदुषी बंसल को भी सम्मानित किया गया। छात्र अभिनंदन में मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। समयबद्धता पुरस्कार सुमन अग्रवाल तथा डॉ शुभांग भारद्वाज को मिला। इस मौके पर पंकज बंसल, डॉ प्रवेश कुमार, जयप्रकाश गर्ग, शशिकांत मित्तल, शलभ गर्ग, मोनिका शर्मा, इंदु मिश्रा, अजय अग्रवाल, चक्रेश जैन, राजेश मित्तल, अजय अरोरा, नीरा सिंघल, ऋचा गुप्ता आदि मौजूद रही।