मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी जयनंद एडवोकेट ने चुनाव का कार्यक्रम जारी किया। मतदाता सूची का प्रकाशन 17 अगस्त को होगा। आपत्ति और निस्तारण 18 अगस्त को किया जाएगा और परिमार्जित सूची इसी दिन चस्पा कर दी जाएगी। 20 अगस्त को अधिवेशन की बैठक के बाद नामांकन, मतदान और इसी दिन मतगणना होगी। सहायक चुनाव अधिकारी सुभाष त्यागी, सतीशचंद्र त्यागी मौजूद रहे।