फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित व आरोपी की गिरफ्तारी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम कन्हई सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने 27 तक मांगें पूरी नहीं होने पर 28 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी पंडित मुकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर नगर पालिका में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कन्हई सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में अवगत कराया कि नगर में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी, जिसके विरोध में आठ जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन को 27 जुलाई तक का इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने का समय दिया था। एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगराध्यक्ष बाबूराम कटारिया, जैगम अली, जमील अंसारी, राजपाल, बिजेंद्र तितौरिया, नरेश चंद गौड़, दिनेश जैन, इंतजार, आत्म प्रकाश त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, मोहम्मद यासीन, नासिर मलिक, जफर महमूद, संजीव शर्मा, राजकुमार, विनोद शर्मा, नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें