फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ऋषि को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्मृति में पौधरोपण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रामपुर में शिक्षा ऋषि की पुण्यतिथि पर पौधरोपण कर स्वच्छता और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने वीतराग संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ नंदकिशोर, डॉ रवि प्रकाश, डॉ अजय कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रविंद्र पांडेय, डॉ अर्जुन कुमार, डॉ नरसिंह वर्मा, डॉ सुभाष वर्मा, डॉ लक्ष्मी, डॉ सुशीला सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी। वीतराग स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला में शिक्षा ऋषि की पुण्यतिथि पर हुई स्मृति सभा में प्रबंधक मुनेशचंद त्यागी ने कहा कि स्वामी जी का जीवन त्याग और बलिदान से भरा था। बीस वर्ष पूर्व उन्होंने बरला में महाविद्यालय की स्थापना की और भावी पीढ़ी को पढ़ने का अवसर दिया। प्राचार्य डॉ कबीर शर्मा, सतीश त्यागी, डॉ अंबरीश, डॉ राजेंद्र, पीयूष वर्मा, मांगेराम, नगेंद्र शर्मा, योगेश त्यागी, महेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें