फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक सभा एवं गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रश्नमंच विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

खतौली। दिगंबर जैन महिला महासमिति की पारिवारिक सभा का शुभारंभ मंगलाचरण एवं महासमिति प्रार्थना के पाठ से हुआ।
गोष्ठी राजाराम स्ट्रीट स्थित पिंकी जैन के निवास पर आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ज्योति जैन ने बताया कि महिलाएं नित्य बदलती स्थितियों के साथ समन्वय करने की सहज बुद्धि रखती हैं। महिलाएं परिवार व समाज की धुरी है। समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में मूल्यवान व सहयोग प्रदान करती है। सभा में अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं की गई। धार्मिक तंबोला का गेम कराया गया। कुछ महिलाओं ने धार्मिक भजन प्रस्तुत किए। प्रश्नमंच विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी महिलाओं को आयोजक ने रिटर्न गिफ्ट भेंट किए। माह के अंत में तीज महोत्सव सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। चतुर्मास काल में नगर में विराजमान संतों की सेवा का संकल्प किया गया। मंत्री सीमा जैन ने सभा का संचालन किया। धार्मिक आचरण में शुद्धता व पवित्रता लाने का सभी सदस्यों ने संकल्प लिया। सभा में अलका, ललिता, बीना, नामिता, ज्योति, रजनी, सुषमा, रीतू, दीप्ति, मीनाक्षी, ऊषा, निर्मल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें