बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
जानसठ। सिखेड़ा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को स्कूल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोबाइल वरदान या अभिशाप, पृथ्वी ग्रह को बचाओ, बच्चों में मानसिक तनाव आदि विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में ज्ञान का उत्साहवर्धन करना है। बच्चों को मोबाइल से होने वाली हानियों के बारे में प्रतियोगिता के माध्यम से बचाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।