मुजफ्फरनगर। जागरूक अभिभावक मंच समिति ने एआरटीओ ऑफिस पर प्रदर्शन कर वाहन जांच में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। एआरटीओ को दिए ज्ञापन में कहा कि वाहनों में हर बच्चे के लिए सीट बेल्ट अलग से होनी चाहिए। स्कूली वाहनों में जीपीएस लगा होना जरूरी है। वाहन चालकों का पुलिस विभाग से सत्यापन होना चाहिए। प्राथमिक उपचार के लिए वाहनों में किट होना आवश्यक है। वाहन चालकों और प्रबंधकों का वाहन पर नंबर अंकित होना चाहिए। चालक की वेशभूषा निर्धारित रहनी चाहिए। शहर के साथ देहात के वाहनों की भी जांच हो। ज्ञापन देने वालों में राहुल गोयल, आजम शम्शी, राजेश्वर त्यागी, श्रवण गुप्ता, राजकुमार सिद्धार्थ, नजर खां, पवन बंसल, प्रमोद टांक, असद जमा, नवीन गुप्ता, नरेश संगल, कुंवर पाल सिंह, अतुल गोयल, खालिद, सोनी, नौशाद, अनिल तायल, हरीश तोमर, अंकुर जैन, संजय सिंह, सतीश, अमित गुप्ता, नितेश कुमार जैन मौजूद रहे।