फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा को फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात
विज्ञापन

मीरापुर। गांव कासमपुर भुम्मा में डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की नई प्रतिमा की सुरक्षा के मद्देनजर आंबेडकर भवन पर फोर्स तैनात की गई है। वहीं, सोमवार रात दो संदिग्ध लोग आंबेडकर भवन के पास देखे गए जो पुलिस के टोकने पर भाग निकले।
विज्ञापन

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कासमपुर भुम्मा स्थित आंबेडकर भवन में रविवार रात शरारती तत्वों ने डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। सोमवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए जाम लगाने का भी प्रयास किया था। पुलिस-प्रशासन ने आनन-फानन में हस्तिनापुर से नई प्रतिमा मंगाकर प्रतिष्ठापित कराई थी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए फिलहाल नई प्रतिमा की सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, सोमवार रात आंबेडकर भवन के पास बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते देखे गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को टोका तो वे फरार हो गए। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें