अयोध्या मामले में मध्यस्थता के फैसले की कोशिश अर्थहीन : सुरेंद्र पाल
देवबंद (सहारनपुर)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में मध्यस्थता का फैसला कराने की कोशिश को हिंदू जागरण मंच ने अर्थहीन बताया है।
शुक्रवार को मजनूवाला रोड स्थित संगठन कार्यालय पर बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस पर कोई विवाद नहीं है। मंदिर निर्माण में रोड़ा अटकाने वाले बाबर के समर्थक मुगालते में जी रहे हैं। भारत पर आक्रमण करने वाला बाबर अवैध अतिक्रमणकारी था। इसे भारत की धरती पर कोई अधिकार प्राप्त नहीं था। सिंह ने कहा कि जमीयत उलमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी आस्था छोड़कर जमीन की बाबत मध्यस्थता चाहते हैं तो समझ ले कि एक इंच भूमि भी बाबर के नाम पर नहीं मिलेगी। अमित धीमान ने कहा कि जमीयत हिंदुस्तान की सियासत से लेकर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने में जुटी है। जिसे हिंदू जागरण मंच किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा। ऐसे सांप्रदायिक संगठन का हर स्तर पर राष्ट्ररक्षक विरोध करेंगे। इस मौके पर जयकुमार राणा, ब्रजपाल, साधूराम पंवार, मनोज राणा, लक्ष्मण, दीपक, गौरव राणा, बंटी पुंडीर, नरपत सिंह आदि राष्ट्र रक्षक मौजूद रहे।