इंटर एकाउंट का पेपर देख खिले चेहरे
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई परीक्षा में इंटर एकाउंट का प्रश्नपत्र देख अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। परीक्षार्थियों की उम्मीद के मुताबिक और पाठ्यक्रम के आधार पर ही प्रश्नपत्र आया था। बुधवार को सीबीएसएई का इंटर एकाउंट का प्रश्न पत्र था। जिले में बनाए गए 17 सेंटरों पर सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा देकर सेंटरों से निकलते छात्र-छात्राएं एक-दूसरे से प्रश्न पत्र पर चर्चा करते दिखाई दिए। छात्रा अनामिका कहना था कि प्रश्न पत्र बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था। पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्न पूछे गए थे। शशांक तथा हर्ष का भी यही कहना था। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो तैयारी की थी, उसी के अनुसार प्रश्न पत्र था। एक-दो प्रश्न हल करने में मुश्किल पेश आई।