बाइक-स्कूटर भिड़ंत में चार युवक घायल
शाहपुर। कस्बे में बसी रोड पर बुधवार दोपहर बाइक व स्कूटर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी प्रवेश कुमार बाइक पर किसी काम से शाहपुर आ रहा था। जैसे ही वह बसी रोड पर पहुंचा, किसी वाहन को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे स्कूटर से उसकी बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रवेश के साथ ही स्कूटर सवार गांव शिकारपुर निवासी मोनू व उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ले जाकर पीएचसी में भर्ती कराया।