फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी से दूषित पानी में कीड़े आने से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पेयजल आपूर्ति से नागरिकों में आक्रोश भड़का
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में नगर पंचायत की टंकी से आपूर्ति होने वाला पानी दूषित हो रहा है। घरों में टंकी से दूषित पानी में कीड़े आने से लोगों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने नगर पंचायत ईओ और सीएचसी प्रभारी से दूषित पानी की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तगायान समेत कई मोहल्लों में पानी की टंकी से दूषित पानी के साथ कीड़े आने से लोगों में आक्रोश है। पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुदीन त्यागी, मुसरलीन त्यागी, बबलू, नीटू त्यागी, मौ. साबिर, गुलजार, मौ. नफीस त्यागी, डॉ. बीपी सिंह, शादाब समेत कई लोगों से एक शिकायती पत्र नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर दिया। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को बताया कि कई दर्जन लोग दूषित पानी आने से पीलिया रोग से पीड़ित हैं। कस्बे के लोगों ने पानी की जांच कराने के लिए ईओ और चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन के साथ दूषित पानी की बोतल जांच कराने के लिए सौंपा। आरोप है कि एक महीने से दूषित पानी में कीड़े आने से तगायान मुस्लिम में सैकड़ों लोगों में पीलिया और डायरिया बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. जिसकी शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से पहले भी की गई थी। हालांकि इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मंगलवार को दोबारा गुस्साए लोगों ने कीड़ा युक्त दूषित पानी आने की शिकायत स्थानीय अफसरों के अलावा मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भेजी है। उधर, इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी का कहना है कि पाइपों को खुलवाकर फाल्ट को ढूंढने का काम शुरू करा दिया गया है। शीघ्र ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी। पहली बार यह मामला उनके संज्ञान में आया है। पानी की टंकी पर कई मधुमक्खी के छत्ते होने के कारण सफाई नहीं हो सकी थी। वर्तमान में टंकी की सफाई में कर्मचारी लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें